फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर की आधारभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएं : अपर्णा यादव

विज्ञापन
सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका गृह, वन स्टॉप सेंटर, डफरिन और जिला कारागार महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर सुविधाओं को बढ़ाने और वन स्टॉप सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में भर्ती महिलाओं का हालचाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की। इसके बाद जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया। यहां सिंदूर व रुद्राक्ष के पौधे रोपे। उन्होंने जेल में बंद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभपरक योजनाओं से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें