फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन भुगतान का फर्जी मैसेज भेज तेल कारोबारी से 6.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऑनलाइन भुगतान का फर्जी मैसेज भेजकर तेल कारोबारी से दो व्यापारियों ने 6.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी ने शक होने पर जब बैंक स्टेटमेंट निकाला तो सच्चाई सामने आई। पीड़ित ने कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धनकुट्टी निवासी मैसर्स गौरव ऑयल एक्सपोर्ट्स के प्रोपराइटर सुरेश चंद्र गुप्ता के अनुसार, उनका वनस्पति घी, रिफाइंड, तेल, मिल्क पाउडर का व्यवसाय है। तीन साल से घाटमपुर के व्यापारी जैतीपुर के इंद्रानगर निवासी शिवम सिंह भदौरिया और घाटमपुर के शीतलपुर भदरास निवासी महेश सिंह उनसे व्यापार कर रहे हैं। उनके अनुसार, बेचे गए माल का भुगतान शिवम व महेश ऑनलाइन भुगतान (यूपीआई) का फर्जी व्हाट्सप मैसेज मोबाइल पर उन्हें भेज देते थे। इस पर उन्हें विश्वास होता गया और वह व्यापार के लिए और माल देेते चले गए। शक होने पर उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो 6.30 लाख रुपये के घपले का पता चला।
कलक्टरगंज इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शिवम सिंह भदौरिया और महेश सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें