फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने यात्री लोड कम होने से बदला शेड्यूल: 31 तक एक दिन छोड़ चलेंगी मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइटें

Sat, 22 Jan 2022 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में सर्दी और कोरोना संक्रमण के बीच यात्री लोड कम होने से विमान कंपनी इंडिगो ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है। सोमवार से शनिवार तक रोजाना चलने वाली बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट अब एक दिन छोड़कर चलेंगी।
विज्ञापन


यह व्यवस्था 31 जनवरी तक है। जिन यात्रियों ने एडवांस टिकट बुक करा लिए हैं, उन्हें रिफंड मिलेगा। यात्री चाहें तो टिकट को अन्य दिनों की यात्रा में समायोजित करा सकते हैं। मुंबई की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी और जाएगी।

इसी तरह बेंगलुरु की फ्लाइट का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। दोनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट भी सप्ताह में एक या दो दिन ही आ रही है। हालांकि स्पाइसजेट ने फ्लाइट का शेड्यूल नहीं बदला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें