फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test Series: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने देखा न्यू प्लेयर्स पवेलियन, बैटिंग कोच के साथ पिच व ग्राउंड का लिया जायजा

Mon, 22 Nov 2021 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारतीय टीम डायरेक्टर पवेलियन की ओर न्यूजीलैंड की टीम न्यू प्लेयर्स पवेलियन की ओर बनी प्रैक्टिस पिच पर अभ्यास करेगी। 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ ने देखा न्यू प्लेयर्स पवेलियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड पर मिली जीत को भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौर और फिजियोथैरेपिस्ट नितिन टेस्ट सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। सोमवार को तीनों शहर पहुंचने के बाद शाम 4:30 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पिच और ग्राउंड का जायजा लिया। प्रैक्टिस विकेट देखा। इसके बाद न्यू प्लेयर्स पवेलियन को देखने पहुंचे। द्रविड़ ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुत शानदार पवेलियन बनाया गया है। ग्रीनपार्क स्टेडियम अब पहले जैसा नहीं रह गया है।

उन्होंने पिच क्यूरेटर से स्टेडियम की हरियाली को लेकर भी चर्चा की। कहा कि इस बार ग्रीनपार्क काफी हरा-भरा और खूबसूरत लग रहा है। बता दें कि भारतीय टीम डायरेक्टर पवेलियन की ओर न्यूजीलैंड की टीम न्यू प्लेयर्स पवेलियन की ओर बनी प्रैक्टिस पिच पर अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें