बैग चोरी होने की सूचना से पूरे पंडाल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि एक युवक जो लगभग 30 से 35 साल के बीच का है, उस कमरे के कई बार चक्कर लगाकर बैग लेकर वहां से निकल गया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मैरिज हॉल से बेटी की शादी करने आए पिता का लगभग पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक अज्ञात युवक कमरे में आया और कंधे में बैग लटकाकर सबके सामने से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
रातभर पुलिस चोर की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शहर के सीतापुर स्थित एक मैरिज हॉल को फतेहपुर जिले के किशनपुर निवासी किराना व्यापारी महेश चंद्र अग्रहरि ने अपनी बेटी की शादी के लिए बुक कराया था। रविवार को शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
महेश चंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति कई बार कमरे का चक्कर लगा रहा था। काम की व्यस्तता होने के कारण उस व्यक्ति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पैसे की आवश्यकता पड़ने पर जब उन्होंने देखा तो कमरे से बैग गायब था। उसमें चार लाख 90 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
बैग चोरी होने की सूचना से पूरे पंडाल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि एक युवक जो लगभग 30 से 35 साल के बीच का है, उस कमरे के कई बार चक्कर लगाकर बैग लेकर वहां से निकल गया।
चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं है। बैग बराबर उसके कंधे पर दिखाई दे रहा है। परिजनों ने किसी तरह शादी के कार्यक्रम को निपटाया। सोमवार को इस मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।