फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना'पाक' पर हमले का भारत की गलियों में मना जश्न, होली के मौसम में नजर आया दिवाली का माहौल

Tue, 26 Feb 2019 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान पर हमले के बाद जश्न मनाते लोग
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला मंगलवार को तीन सौ से अधिक आतंकियों को ढेर कर पाकिस्तान से लिया है। पाकिस्तान पर हुए हमले के बाद भारत की गली-गली में जश्न हो रहा है। होली के मौसम में लोग दिवाली मना रहे है।

विज्ञापन


दि फ्रैंड्स एसोसिएशन के सदस्यों ने शास्त्री चौक पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर डांस कर राहगीरों का मुंह मीठा कराया। बर्रा-8 स्थित कामद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्कूल परिसर से रामगोपाल चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली। पटाखे छुड़ाए और डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया।

बर्रा-8 स्थित रामगोपाल चौराहे पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर राहगीरों को मिठाई बांटी। किदवई नगर के वाई-वन ब्लॉक निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर रामचंद्र यादव का कहना है कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले का मुंह तोड़ जवाब देना जरूरी था। केंद्र सरकार का यह फैसला शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

 

भारतीय वायु सेना ने पूरी रणनीति बनाने के बाद ही हमला किया

आतिशबाजी करते लोग
ऐसी कार्रवाई जल्दबाजी में नहीं की जाती हैं। भारतीय वायु सेना ने पूरी रणनीति बनाने के बाद ही हमला किया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सात मई 2005 को शहीद हुए बाबूपुरवा कॉलोनी के मेजर सलमान खान के पिता हाजी मुश्ताक अहमद ने कहा कि पुलवामा के शहीदों को यह असल श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समय-समय पर माकूल जवाब देते रहना चाहिए, जिससे उसके होश ठिकाने रहे। वायु सेना की कार्रवाई और केंद्र सरकार के इस फैसले से उनका परिवार बहुत खुश है। सलमान के बड़े भाई कामरान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने पर वे उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं। 

 

वायु सेना की इस कार्रवाई से कलेजे को ठंडक मिली

एयर स्ट्राइक के बाद शहरियों ने मनाया जश्न
छत्तीसगढ़ के कसालपाड़, सुकमा में एक दिसंबर 2014 को नक्सली हमले में शहीद हुए बीएसएफ के उप कमांडेंट योगेंद्र विहार, नौबस्ता निवासी बीएस राठौर की मां कमला वर्मा ने कहा कि पुलवामा हमले में 42 जवानों के शहीद होने से पूरा देश दुखी था, लेकिन वायु सेना की इस कार्रवाई से कलेजे को ठंडक मिली है।

सरकार की इस कार्रवाई ने शहीदों के परिवार वालों के आंसू पोछने का काम किया है। भाई अरुण वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार को हमले जारी रखने होंगे। लेह लद्दाख में तीन अप्रैल 2015 को शहीद हुए आर्मी जवान खाड़ेपुर नौबस्ता निवासी अनमोल प्रताप सिंह के पिता शिव प्रताप सिंह और मां जयश्री ने कहा कि यह हमला शहीदों के परिवार वालों को मिले जख्म पर मरहम का काम करेगा।
 
विज्ञापन

हमले की खबर सुबह मिलते ही बहुत खुशी हुई

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखनी होगी। शहीद कैप्टन आयुष यादव के पिता अरुण कांत यादव ने कहा हमले की खबर सुबह मिलते ही बहुत खुशी हुई। सरकार के इस कदम से उन सभी शहीदों के परिवारों को शांति मिली होगी जिन्होंने अपने सपूतों को खोया है।

हमारी सेना ने आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह गर्व की बात है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्रा स्थित पटेल चौक पर आतिशबाजी करके राहगीरों का मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष सोमनाथ पाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले ने पुलवामा शहीदों के परिवार वालों के आंसू पोछने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें