फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की मासूम से दुष्कर्म, घटना को दबाने में जुटी पुलिस

Tue, 26 Feb 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा जसवंतनगर के एक गांव में युवक ने 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज करने की बात कह उन्हें टरका दिया। पीड़िता के परिजनों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। उन्होंने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले महिला ने मंगलवार सुबह तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव से ही दादी के घर से आलू लेकर आ रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने बालिका को एक खाली मकान में घसीट लिया।
विज्ञापन

बालिका की चीखें सुनकर परिजन पहुंचे

उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीखें सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक भाग गया। इसके बाद बालिका को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे और तहरीर दी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लड़की को मेडिकल जांच को भी नहीं भेजा। पुलिस मामला छेड़छाड़ का कहकर टालने की कोशिश की जा रही हैं। जबकि पीड़ित परिजनों ने बताया इस घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें