Kanpur News: 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत-बंगलादेश के बीच ग्रीन पार्क में टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। गुरुवार को अभ्यास के दौरान विराट और गंभीर किसी बात को लेकर चर्चा करते नजर आए।
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर ग्रीनपार्क में गुरुवार से दोनों टीमों ने अभ्यास किया। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फोकस बड़े शॉट को लेकर ज्यादातर रहा। इन सबके बीच मैदान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ‘दोस्ती’ भी देखने को मिली।.इस दौरान एक मौका ऐसा आया जब किसी बात को लेकर गंभीर विराट से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान वह विराट के चेहरे से कुछ साफ भी करते नजर आए। हर कोई इन दोनों के बीच की ‘दोस्ती’ को लेकर चर्चा करता दिखा।
विज्ञापन
कई बार मैदान पर हो चुकी तना-तनी
गंभीर और विराट आपस में कई बार फील्ड पर भिड़ चुके हैं। इसमें आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान गंभीर विराट से भिड़ गए थे। इसके पहले आईपीएल 2013 में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे। तब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और कोहली आरसीबी में थे।