कानपुर में भारत और बंगलादेश के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें पांच सितारा होटल लैंडमार्क समेत पांच होटलों में ठहरेंगी। मेजबान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने कुल पांच होटल में 250 कमरे बुक कराए हैं। यहां बीसीसीआई के अधिकारी व मैच का प्रसारण करने वाली ब्रॉड कास्टिंग टीम भी रुकेगी।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि लैंडमार्क के अलावा होटल प्रेसटीन, रिजेंटा, विजय विला आदि में कमरे बुक कराए गए हैं। होटल प्रेसटीन, रिजेंटा समेत तीन होटलों में प्रोडक्शन की टीम व सपोर्टिंग स्टाफ ठहराया जाएगा। होटल विजय विला में बीसीसीआई के अधिकारी और अंपायर, स्कोरर ठहरेंगे।