जमीन से छत तक निगरानी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीन से छत तक की निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरे से लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए है। पांच किलोमीटर के दायरे को पुलिस ने अपनी निगरानी में लेकर चेकिंग शुरू की है।
दूसरे जिले से मंगाई गईं क्रेन
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि दूसरे जिले से ट्रैफिककर्मी और क्रेन मंगाई गई है। कार्यक्रम स्थल के पास पड़ने वाले दो स्कूलों के प्रबंधन से बात की गई है। उन्हें गुरुवार को बच्चों की जल्दी छुट्टी करने के लिए कहा गया है। चुन्नीगंज, बेनाझाबर, परेड रामलीला मैदान और पीपीएन कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। अधिकारी और खुफिया एजेंसियां लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर