इसके बाद तफ्तीश करते हुए पुलिस उस महिला तक पहुंची और घटना की जानकारी ली। मंगलवार को आईजी लक्ष्मी सिंह भी उन्नाव पहुंचीं घटना की जानकारी करने के साथ ही पीड़ित महिला से बात की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि वह मूल रूप से लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति रेलवे कर्मी हैं और गंगाघाट रेलवे स्टेशन में तैनात है। करीब ढाई साल पहले पति से विवाद होने पर शिकायत करने थाना गंगाघाट गई थी।
उस समय थाने मे तैनात दीवान दीपचंद्र गौतम ने मदद का आश्वासन दिया और इसी बहाने मोबाइल नंबर ले लिया। अगले दिन उसके कमरे पर आए चाय पीकर चले गए। दूसरी बार दोपहर फिर आए और कमरे के अंदर जबरन छेड़छाड़ करने के बाद शारीरिक शोषण किया।
इस दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करते रहे। बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाग पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों को कहना है कि मामले की जांच कर हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी।