बोगस कंपनियों के जरिए खपाई जा रही रकम
जांच पड़ताल में 12 के करीब बोगस कंपनियों की जानकारी मिली है। इन्हीं के जरिए पान मसाला में होने वाली कमाई को रियल इस्टेट कंपनी के प्रोजेक्टों पर लगाया जा रहा था। लंबे समय से ये खेल चल रहा था। बोगस कंपनियां कोलकाता में संचालित होती दिखाई जा रही थीं। इनके जरिए कंपनियों में लोन दिखाए जा रहे थे। लोन के अलावा बोगस कंपनियों के शेयरों को ऊंची कीमत पर खरीद-फरोख्त दिखाकर काला धन सफेद किया जा रहा था।
कंपनी की शेयर कैपिटल 1300 करोड़
रियल इस्टेट कंपनी एंबेसी प्रापर्टी डेवलपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज बेंगलुरू में पंजीकृत है। 1996 में अस्तित्व में आई इस कंपनी की शेयर कैपिटल 1300 करोड़ से भी ज्यादा है। कंपनी के निदेशक जितेंद्र मोहनदास वीरवानी, करन वीरवानी, आदित्य वीरवानी, तान्या जॉन, चंद्र दास सीताराम, नरपत सिंह और गोपीनाथ हैं। कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी लिस्टेड है। 18 मार्च 2019 को कंपनी का आईपीओ लाया गया था।