फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों की बेनामी संपत्ति की जांच के लिए महिला आयकर अधिकारियों ने खंगाले दस्तावेज  

Wed, 04 Jul 2018 08:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सराफ आनंद स्वरूप रस्तोगी का प्रतिष्ठान व घर
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों की टीम को सहयोग करने के लिए मंगलवार को महिला अधिकारियों की टीम भी फतेहपुर के चौक में पहुंच गई। छापेमारी का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। कहा जा रहा है कि कुछ कारोबारियों के घरों की महिलाएं अपने आभूषण एवं अन्य सामग्रियों का हिसाब देने में टीम का सहयोग नहीं कर रही थीं। महिला अधिकारियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह होते ही महिला अधिकारियों की टीम भी चौक बाजार आ पहुंची थी। इसके अलावा इलाहाबाद के नंबर की एक महिंद्रा एक्सयूवी से पुलिस अधिकारियों की टीम बिना वर्दी के चौक बाजार पहुंची। आयकर विभाग की महिला अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने सराफा कारोबारियों के घर की औरतों के पहने हुए गहने, अलमारियों एवं लाकर में रखे आभूषणों का हिसाब लिया। टीम ने चौक बाजार में ही स्थित सहकारी बैंक शाखा में कारोबारियों के लाकर की तफ्तीश भी की। चर्चा है कि टीम के अधिकारियों ने चौक के सहकारी बैंक में मौजूद व्यापारियों का लाकर सीज कर दिए। महिला अधिकारियों ने कारोबारियों की घरों की महिलाओं एक कमरे में नजरबंद कर सामूहिक रूप से पूछताछ कर तथ्य जुटाए। इसके बाद उन्हीं महिलाओं से एक-एक करके अलग-अलग भी पूछताछ की गई। इस दौरान जांच टीम के सहयोग के लिए और आसपास के कारोबारियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए इलाहाबाद से बिना वर्दी के पांच पुलिस अधिकारियों की टीम चहलकदमी में रही। टीम के लोग वाहन से उतरते ही अलग-अलग हो गए और दूर से ही छापेमारी वाले घरों पर निगाह लगाए रहे। इस दौरान इन लोगों ने कुछ लोगों की वीडियो भी बनाई।   

कारोबारियों के कई शहरों में बेनामी संपत्ति 
आयकर विभाग के अधिकारियों ने दूसरे दिन भी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों एवं घरों में डेरा डाले रखा। इस दौरान ना किसी को अंदर आने की इजाजत दी गई और ना ही किसी सदस्य को बाहर जाने दिया गया। टीम के सदस्यों ने घरों और दुकानों में मौजूद एक-एक सामग्री की गिनती की और हर तरह के सामान की अलग-अलग श्रेणी बनाकर उन सामग्रियों को रखवाया। टीम ने आभूषणों के साथ प्रतिष्ठान और घर में मौजूद नगदी एवं वाहनों की भी गणना की। कारोबारियों की कई शहरों में बेनामी संपत्ति की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन की छापामारी में कारोबारियों के घरों में मौजूद बेशकीमती क्राकरी से लेकर कपड़ों तक की पड़ताल की। आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान रस्तोगी परिवार में कई महंगे ब्रांड की क्राकरी, फर्नीचर और परिधानों का कलेक्शन मिला। इस दौरान व्यापारियों के गैर जनपदों एवं गैर प्रांतों में भी नामी एवं बेनामी संपत्ति होने के तथ्य मिले हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक ही परिवार के अलग-अलग शहरों में सात बंगले, फार्म हाउस और फ्लैट होने का हवाला मिला है। घर में मौजूद बिजली के बिलों की फाइल से लेकर जीवन बीमा तक के कागजों की पड़ताल की गई है। टीम के अधिकारियों ने घर में मौजूद हर उस फाइल की पड़ताल की जिससे इन कारोबारियों की वास्तविक हैसियत का पता लगाया जा सके। इस पूरे दिन की छानबीन में पूरे चौक बाजार की रौनक गायब रही। व्यापारी अलग-अलग कोने पकड़कर कानाफूसी करने में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें