फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में टूटा 11 हजार वोल्ट का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। पदमपुर डेरा के प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। प्रधानाध्यापक ने तत्काल सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और स्कूल की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे झींझक ब्लाक के पदमपुर डेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय खुला। इसी दौरान विद्यालय परिसर से निकली 11 हजार लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर गया। इससे वहां से निकल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। आनन-फानन हेडमास्टर सर्वेश कुमार ने एबीआरसी नरेंद्र यादव को इसकी जानकारी दी। बाद में एबीआरसी ने जेई संदलपुर को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई।
जेई संदलपुर अरविंद कुमार ने बताया की पदमपुर डेरा गांव में तार जोड़ने के लिए कर्मियों को भेजा गया है। एबीआरसी झींझक नरेंद्र यादव ने बताया कि तार जर्जर है और स्कूल बाउंड्री के अंदर से लाइन निकली है। हादसे की आशंका बनी रहती है। तार हटाए जाने के बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जब तक लाइन नहीं हटेगी बच्चों को वहां से दूर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी करने के बाद वहां के एक्सईएन को तत्काल गार्डिंग कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें