फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया डबल मर्डर: भाई-बहन की हत्या में तीन असलहों से बरसाईं गई थी गोलियां

Wed, 18 Mar 2020 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के नारायनपुर मोहल्ले में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या में हत्यारोपियों ने तीन असलहों से गोलियां बरसाई थीं। घटना के बाद पुलिस सभी हत्यारोपियों के असलहों की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मौके पर मिले खाली खोखों से एक से अधिक असलहों से गोली चलाए जाने की जानकारी का खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल पर मिले खाली पांच खोखों में तीन खोखा रिवाल्वर 32 बोर, दो खोखा रायफल 306 बोर  मिलने के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बरामद खोखों में 32 बोर के दो खोखा बरामद हुए हैं वह रिवाल्वर संतोष पाठक की है। 306 बोर का जो दो खोखा बरामद हुआ है, वह रायफल भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक की है। इसके अलावा मौके पर चार तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इसकी अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में जिन अभियुक्तों के नाम पुलिस के पास आए हैं, उनकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उनके नाम असलहों का भी पता लगाकर उनको जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें