फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद में किशोरी से रेप-हैवानियत

Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने रेप किया और उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन


दांतों से काटा और सिर व चेहरे पर वार करके लहूलुहान कर दिया। बेहोश होने पर आरोपी युवक, किशोरी को गांव के बाहर रास्ते पर फेंककर भाग निकला।

रात में परिजनों और गांव वालों ने तलाश की तो किशोरी बेहद बुरी हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

किशोरी (12) गुरुवार शाम सात बजे घर से थोड़ी दूर स्थित मंदिर पर चल रही रासलीला देेेखने गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसको दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दो घंटे तक हैवानियत की।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी को उसने जमकर पीटा भी, जिससे किशोरी के सिर व चेहरे पर चोटें आईं। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक, किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया।

 रात करीब दस बजे पिता, किशोरी को लेने मंदिर पहुंचे तो पता चला कि वह वहां आई ही नहीं। इसके बाद गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर रास्ते में किशोरी की टोपी मिली। फिर थोड़ा आगे रास्ते में किशोरी बेहोश पड़ी मिली। परिजन उसको उठाकर घर लाए और पुलिस को सूचना दी।

 गांव के ही एक डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। जिससे वह होश में आई।  एसओ रसूलाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।


रेप की शिकार किशोरी को जब जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह छह बजे मेडिकल के लिए लाया गया तो जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करना तो दूर, उसको देखा तक नहीं।
विज्ञापन


 किशोरी दो घंटे तक बेड पर तड़पती रही। इसके बाद ड्यूटी डॉक्टर मुख्य चिकित्साधीक्षक को बिना सूचना दिए ही अस्पताल छोड़कर चलीं गईं। सीएमएस डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें