फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदनगर के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग

Fri, 01 Jan 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर फर्नीचर मार्केट में स्थित छाबड़ा फर्नीचर हाउस में गुरुवार आधी रात के बाद भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल की छत पर रखे फर्नीचर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लपटें आस-पास की दुकानों तक पहुंचने लगी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन अंदर नहीं घुस पाईं। फिर दुकान के सामने बन रहे गोविंदपुरी पुल पर चढ़कर दूर से पानी की बौछार डालनी शुरू की लेकिन खबर लिखे जाने तक आग काबू में नहीं आई।

निराला नगर निवासी विजय छाबड़ा का दो मंजिला फर्नीचर शोरूम डीबीएस कॉलेज तिराहे के पास है। इसकी दूसरी मंजिल की छत पर फर्नीचर ठसाठस भरा था। रात करीब एक बजे शोरूम की छत से लपटे शुरू हुईं। माना जा रहा है कि शोरूम के सामने से गुजरे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन


लकड़ी की फर्नीचर भरे होने से आग कुछ समय में फैल गई। पूरे शहर से दमकलें मंगाई गईं लेकिन पुल निर्माण के कारण रास्ता संकरा होने और शोरूम की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने का साधन न होने से फायर कर्मी ऊपर पहुंच ही नहीं सके।

पूरे इलाके की बिजली काट दी गई इसके बाद फायर कर्मी निर्माणाधीन पुल पर चढ़े और वहां से सामने धधक रहे शोरूम पर पानी डाला लेकिन आगकाबू में नहीं आई।

शोरूम के नीचे छह दुकानें और चाय का होटल भी लपटों की चपेट में आने की आशंका है। बताया गया कि चाय के होटल में कुछ गैस सिलेंडर भी हैं इसलिए सिलेंडर फटने की आशंका में एहतियातन पुलिस ने दोनों ओर का ट्रैफिक भी रुकवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें