फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: क्रिप्टो में निवेश के बहाने करोड़ों पार करने वाले पिता-पुत्र गए जेल, पुलिस को मिली थी दर्जनों शिकायतें

Fri, 17 Jun 2022 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से कई दिनों तक की पूछताछ, लेकिन फिर भी राज नहीं उगले। पिता-पुत्र ने यूपी ही नहीं बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के लोगों को भी ठगा। इस संबंद्ध में  पुलिस को दो दर्जन से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनको भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो में निवेश कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये पार करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। कई दिनों तक क्राइम ब्रांच ने दोनों से पूछताछ की लेकिन राज नहीं उगलवा पाए। जो भी बैंक डिटेल आरोपियों ने दी उसमें कोई खास रकम नहीं मिली। क्रिप्टो संबंधी खातों का सही विवरण नहीं दिया। 

विज्ञापन

गुमटी निवासी अवनीश तोमर ने 20 दिसंबर 2021 बृजेश श्रीवास्तव व उनके बेटे नवनीत के खिलाफ फजलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि दोनों ने क्रिप्टो में निवेश के नाम पर एक करोड़ 45 लाख रुपये उससे व उसके दोस्तों से लिए थे। एवज में कई गुना रकम वापस देने का दावा किया था। मगर पूरी रकम पार कर दी। 
पिछले सप्ताह दोनों उज्जैन में पकड़े गए थे। क्राइम ब्रांच दोनों को लेकर शहर पहुंची थी। तब से उनसे पूछताछ जारी थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने यह नहीं बताया है कि क्रिप्टो करेंसी कहां निवेश की है। मगर उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि करोड़ों ने रुपये आरोपियों ने पार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित यूपी के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश के भी हैं। क्राइम ब्रांच से संपर्क कर यह सब आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच उसी केस की तफ्तीश में शिकायतों को शामिल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें