फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहला प्यार पाने की चाह में मंगेतर ने प्रेमी से कराई राजाबाबू की हत्या

Mon, 06 Apr 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा में दो अप्रैल की रात हुई राजाबाबू की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन को पकड़ा है। जिसमें राजाबाबू की मंगतेर, उसका प्रेमी और प्रेमी का एक नाबालिग दोस्त शामिल है। पुलिस घटना में शामिल प्रेमी के दूसरे दोस्त की तलाश में जुटी है। पुलिस पूछताछ में मंगेतर ने जुदा हुए प्रेमी के वापस आने पर पहला प्यार मुकम्मल करने के लिए अपने दूसरे प्रेमी व होने वाले पति राजाबाबू की हत्या करवाने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो अप्रैल की रात में कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा निवासी राजाबाबू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। रात साढ़े आठ बजे के करीब उसका शव मकरंदपुर बंथा से एक किलोमीटर दूर रामगंगा नहर पटरी किनारे स्थित शिवपाल शर्मा के गेहूं के खेत में मिला था। घटना के खुलासे में तीन टीमें लगी थीं। सर्विलांस से मिले इनपुट पर शनिवार शाम साढ़े सात बजे बसौसी रिंग रोड के पास से कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा निवासी सागर राजपूत व उसके बाल अपचारी दोस्त को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि रविवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर निवासी मंगेतर कोमल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी सागर व बालअपचारी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, राजाबाबू का मोबाइल, घटना के दिन सागर की ओर से पहनी गई टी-शर्ट बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामने आया कि कोमल की रिश्तेदारी झखरा गांव में होने के चलते करीब पांच साल पहले उसके संबंध सागर से हो गए थे। कोमल सागर से शादी करना चाहती थी लेकिन सागर ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में दूरी बन गई थी।
इसके बाद करीब दो साल पहले कोमल के संबंध राजाबाबू से हो गए थे। परिजन ने दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। उनकी सात मई को शादी होनी थी। इसकी जानकारी सागर को हुई तो उसने भी कोमल से शादी करने की बात रख दी। कोमल अपना पहला प्यार मुकम्मल करने के लिए सागर से शादी करने के लिए राजी गई। उन दोनों ने राजाबाबू की हत्या की योजना बनाई।दो अप्रैल को राजाबाबू अपनी दादी राजेश्वरी को भौआपुरवा निवासी बुआ आरती के यहां छोड़ने गया था। इधर कोमल और सागर ने राजाबाबू को मारने की योजना बना ली थी। कोमल राजाबाबू से उसकी जानकारी लेकर लोकेशन सागर को भेजती रही। रात में कोमल ने राजाबाबू को स्वयं से मिलने के बहाने बुलाया था। फोन से ही मंगेतर ने राजाबाबू को बाल अपचारी के साथ प्रेमी सागर व कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी ललित नागर के पास पहुंचा दिया। वहां ललित व बाल अपचारी ने राजाबाबू को पकड़ लिया जबकि सागर ने उसके ऊपर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने मंगेतर, उसके प्रेमी व बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया है। वहां से मंगेतर व उसके प्रेमी को जेल भेजा गया है। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

.......................वर्जन
शादी से एक माह पहले हुई राजाबाबू की हत्या में उसकी मंगेतर के प्रेमी व उनके दोस्तों ने की थी। हत्या की योजना में मंगेतर भी शामिल थी। उसने राजाबाबू को मिलने के बहाने घात लगाए बैठे प्रेमी व उसके दोस्तों के पास पहुंचाया था। इसके बाद प्रेमी व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार मंगेतर, उसके प्रेमी को जेल भेजा गया है। फरार चल रहे हत्यारोपी ललित नागर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें