फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रंगदारी देने से मना करने पर भाजपा नेता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर की शादी में शामिल होने गए भाजपा नेता से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी। मना करने पर इन युवकों ने साथियों के साथ सौरिख तिराहे पर घेर लिया और भाजपा नेता की पिटाई कर दी। पीड़ित ने रविवार को कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला भैनपुरा निवासी भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव शाक्य ने बताया कि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर की शादी में शामिल होने गया था। वहां पर मौजूद अकबरपुर व मोहल्ला सराफान निवासी युवकों ने उन्हें बुलाया और एक लाख रुपये महीना रंगदारी देने को कहा। रंगदारी देने से मना करने पर इन युवकों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी।
इसके बाद वह जिपंस प्रमोद राजपूत व अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। यह सभी युवकों ने 10 अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और उस पर हमला कर पिटाई कर दी। साथियाें ने उसे बचाया। तब यह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामला शराब के नशे में कहासुनी का है। रंगदारी मांगने का आरोप बेबुनियाद है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें