फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नए सीएमओ ने शनिवार को पीएमएस डॉक्टरों के साथ कार्यालय मेें बैठक की। उन्होंने समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने की बात कही। सीएमओ ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पहुंचे पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. शिवम तिवारी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. रविप्रकाश सहित अन्य चिकित्सकों ने सबसे पहले सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सीएमओ ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। जिसमें सभी चिकित्सक व कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जिससे संक्रमितों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, डॉ. आशीष वाजपेयी, जिला संयोजक रत्नेश वाजपेयी, डॉ. यतेंद्र शर्मा, डॉ. उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें