फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: झांसी और आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें निरस्त, कुछ चलेंगी देरी से

Sun, 10 Apr 2022 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यदि आप इंडियन रेलवे से सफर करने जा रहे हैं, जो यह खबर आपके लिए है। कानपुर में जूही के गुड्स मार्शिलिंग यार्ड में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसकी वजह से ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जूही के गुड्स मार्शिलिंग यार्ड में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की वजह से ब्लॉक लेने के कारण आगरा और झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।  

विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर 12179, 12180 आगरा इंटरसिटी 11 से 13 अप्रैल तक नहीं चलेगी। 14 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन नंबर 11124 बरौनी एक्सप्रेस बरौनी से और 13 अप्रैल को ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 11123) निरस्त रहेगी। कानपुर-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (01813/01814) 11 से 14 अप्रैल को निरस्त रहेगी। दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203) 10 और 12 अप्रैल को और कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18204) 11 और 13 अप्रैल को निरस्त रहेगी। कानपुर सेंट्रल से टूंडला के बीच चलने वाली मेमू (04187/04188) 11 से 13 अप्रैल तक कानपुर सेंट्रल तक नहीं आएगी। इस दौरान यह ट्रेन टूूंडला से पनकीधाम स्टेशन तक ही चलेगी।

विज्ञापन

ये ट्रेनें विलंब से चलेंगी
12 अप्रैल को 11124 बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट चलेगी। 12 अप्रैल को 15066 पनवेल एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट चलेगी। 13 अप्रैल को 12589 राप्तीसागर ढाई घंटे, 12597 गोरखपुर-सीएसटीएम एक्सप्रेस कानपुर तक दो घंटे, 19306 कामाख्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट करके चलाई जाएगी। 11 और 12 अप्रैल को 15065 पनवेल कानपुर से लखनऊ के बीच एक घंटे लेट करके चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें