पौधों को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगभग 12 से 15 दिन के अंतराल पर सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त उर्वरक का पत्तों पर छिड़काव करें जो उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगा। यदि पोषक तत्व युक्त उर्वरक उपलब्ध नहीं है तो इसके स्थान पर सागरिका का छिड़काव कर सकते हैं।
पॉली हाउस एवं नेट हाउस आदि संरक्षित ढांचों के अंदर वर्तमान समय में खीरा, करेला, तरोई आदि लता वर्गी फसलों की बुवाई सीधे अथवा अलग से नर्सरी तैयार करके की जा सकती है।