इटावा के डा. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वेक्सीन की किल्लत चल रही है। दो महीने से यहां आने वाले मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीद कर लानी पड़ रही हैं। वेक्सीन न होने से डाक्टर कुत्ता काटने के मरीजों को सैफई रेफर करते हैं या फिर दवाएं खुद लाने के लिए कहते हैं।