फोटो-50-ताजिया जुलूस करबला लेकर पहुंचे अकीदतमंद। संवाद
फतेहपुर। मुहर्रम का आखिरी चुप ताजिया का जुलूस रविवार को निकाला गया। जुलूस कजियाना चूड़ी वाली गली से कसीम अब्बास एडवोकेट के आवास से निकला। जुलूस में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने मातम और नौहाख्वानी की।
मुहर्रम के अवसर पर लोगों शांति और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूस लाला बाजार के रास्ते बिंदकी बस स्टॉप साथ करबला में समाप्त हुआ।
अलम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन, महामंत्री वारिसउद्दीन, उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, अब्दुल सलाम उर्फ बउवा, जुलूस में इंतजामकर फरीद खां और संदेशहवाहक रियाज अहमद ने व्यवस्था संभाली।
जुलूस में प्रमुख रूप से शिया समुदाय के फैजान रिजवी, फरद अली, शीबू, असद समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे।