फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन फूड ट्रेंड से चमक रहा होटल कारोबार, युवाओं को भा रहा डिजिटल स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी और समय की कमी ने युवाओं की आदतों में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब वे घर की थाली से ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने को तरजीह देने लगे हैं। इसका सीधा लाभ होटल व्यवसायियों और डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े युवाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन

विशेषकर शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एक आम चलन बनता जा रहा है। लोग दफ्तर से लौटने के बाद खाना पकाने के झंझट से बचना चाहते हैं और एप से खाना मंगाना उनके लिए सुविधाजनक विकल्प बन गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे समय की बचत होती है और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक रहती है।
पटेल नगर क्षेत्र के आसपास स्थित करीब पांच रेस्टोरेंट प्रतिदिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये 30 से 35 हजार रुपये तक का कारोबार कर रहे हैं। इन ऑर्डरों को कंपनियों के डिलीवरी बॉय ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। इस डिजिटल ट्रेंड ने न सिर्फ होटल व्यवसायियों के मुनाफे को बढ़ाया है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं।
विज्ञापन

होटल संचालकों का कहना है कि पहले ग्राहकों की निर्भरता सिर्फ ऑन-हाउस सर्विस पर थी, लेकिन अब ऑनलाइन ऑर्डर के चलते बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, ग्राहकों की प्रतिक्रियाएं भी खाना और सेवा की गुणवत्ता सुधारने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें