फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में अवैध नर्सिंग होम सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। डीएम के निर्देश पर जिले में झोलाछाप व अवैध नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। रेल बाजार मोहल्ले में बुधवार को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने पुलिस की मौजूदगी में सीज कराया।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के रेल बाजार मोहल्ले में ग्रामीण बैंक के पास संचालित परी नर्सिंग होम में अवैध रूप से गर्भपात कराने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को डेरापुर एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, डॉ. आशीष बाजपेयी, डॉ. शिवम तिवारी ने सीओ डेरापुर आशा पाल के साथ नर्सिंग होम का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान नर्सिंग होम में मौजूद दो युवतियां व अन्य स्टाफ मौके से खिसक गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि झींझक में अवैध रूप से संचालित परी नर्सिंग होम को सीज किया गया है। अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें