फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईआईटी का मास्क बताएगा फेफड़ों की रियल टाइम रिपोर्ट, सांस के रोगियों की हो सकेगी निगरानी

Wed, 27 Sep 2023 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रो. गणेश ने बताया कि इस सिस्टम का नाम ए कंटीन्यूअस लंग हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम रखा गया है। इसे विकसित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वित्तीय सहायता दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अभी तक मास्क पहनकर केवल प्रदूषण से बचा जा सकता था, लेकिन आईआईटी की ओर से तैयार मास्क से अब फेफड़ों की रियल टाइम रिपोर्ट मिलेगी। इससे सांस के रोगियों की निगरानी की जा सकेगी। यह तकनीक आईआईटी कानपुर ने आईआईटी खड़गपुर और आईआईआईटी रायपुर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित की है।

विज्ञापन

यह मास्क रिपोर्ट बताने के साथ डॉक्टर तक भी रियल टाइम रिपोर्ट भेज सकेगा। आईआईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एस गणेश ने बताया कि इस सिस्टम में अत्यधिक संवेदनशील ध्वनि सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसे मुंह और नाक में लगाया जाएगा। सांस की आवाज इंटेलीजेंट कार्डेड व साउंड कार्ड डिवाइस तक पहुंचेगी। इसमें एक वाईफाई मॉड्यूल लगा है।
साथ ही प्रोसेसिंग इकाई है, जिसमें इनबिल्ट मेमोरी और माइक्रोप्रोसेसर है जो रिपोर्ट तैयार करेगा। इसमें ऑडियो डाटा स्टोर रहेगा। प्रो. गणेश ने बताया कि इस सिस्टम का नाम ए कंटीन्यूअस लंग हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम रखा गया है। इसे विकसित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वित्तीय सहायता दी थी। इसका पेटेंट मिल गया है। यह सिस्टम काफी कम कीमत वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें