फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का धुआं सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 11 Apr 2017 06:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कैंपस से सटे इलाकों में कूड़ा जलाए जाने का मुद्दा सुलगा
- शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से भड़का छात्र, पोस्ट वायरल
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
दुनिया भर को प्रदूषण से मुक्ति के लिए जागरूक करने वाला आईआईटी कानपुर अब खुद सवालों के घेरे में है। ये सवाल इंस्टीट्यूट के ही एक परास्नातक के छात्र ने खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...    
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
दरअसल, इस छात्र ने कैंपस से सटे इलाकों में कूड़ा जलाए जाने और इसका कैंपस के बाकी छात्रों पर पड़ रहे असर का मसला उठाया है। बस फिर क्या था मामले ने जबरदस्त आग पकड़ ली। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
छात्र ने इस मामले को लेकर पहले इंस्टीट्यूट के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स (डोसा) से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर जाहिर कर दी। देखते ही देखते छात्र का पोस्ट वायरल हो गया। बड़ी संख्या में आईआईटी के छात्रों ने इस मसले पर इंस्टीट्यूट और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

छात्र बोले, किसे हमारी फिक्र है आईआईटी स्टूडेंट ने आईआईटी फेसबुक ग्रुप में बड़ी तीखी पोस्ट डाली है। स्टूडेंट ने कहा कि पिछले साल उसने डोसा में इंस्टीट्यूट से सटे इलाकों में कूड़ा जलाए जाने से होने वाले धुएं की शिकायत की थी। ये कूड़ा हॉल-11 के बॉउंड्री वॉल से सटाकर जलाया जाता है जिससे हॉल-11 के अलावा हॉल-10, 8, 7 यहां तक की हॉल 4 में पढ़ाई करने वाले तमाम स्टूडेंट प्रभावित होते हैं। स्टूडेंट ने अपने पोस्ट में इंस्टीट्यूट पर भी तंज कसा।

4 of 5
डेमो
लिखा कि यहां छात्र प्रदूषण से परेशान हैं और आईआईटी कानपुर पर्यावरण अवार्ड और अवेयरनेस प्रोग्राम अटेंड करने में व्यस्त है। समर्थन में आए छात्र छात्र द्वारा इस मसले को उठाते ही बड़ी संख्या में छात्र उसके समर्थन में खड़े हो गए। छात्रों ने उसके पोस्ट को शेयर और लाइक करते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। छात्रों ने विचार-विमर्श करते इंस्टीट्यूट के ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ ‘पिंग्ला’ पर भारी संख्या में शिकायतें दर्ज करने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
प्रांशु गर्ग नामक सीनेटर ने मुद्दे को सीनेट की बैठक में उठाने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा छात्रों की इस समस्या का पूरा ठीकरा आईआईटी प्रशासन ने जिला प्रशासन पर फोड़ दिया। आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस मसले पर जिला प्रशासन ने शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मसले पर छात्रों के जरिए ही आस-पास के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें