कानपुर। आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर की मदद से स्टोरी टेलिंग एप ‘फिक्टिंग’ बनाया गया है। इसमें कई प्रकार की कहानियों के साथ ही कोरोना के विकल्प को भी जोड़ा गया है। इससे कोरोना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का काम किया जाएगा। कोरोना क्राइस, कहर, मिथबस्टर, सचझूठ और बिलगेट्स के 31 सवाल जवाब भी इसमें शामिल हैं।
एप के फाउंडर अभय गुप्ता ने बताया कि अली, आर्यन और पुनीता की मदद से एक साल की मेहनत के बाद यह एप बनाया गया है। अभय ने कहा कि लोग कहानियां पढ़ना, सुनना भूल गए हैं। इसके चलते एप में कहानियों के कई सेक्शन दिए गए हैं। रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर के साथ कोरोना का भी सेक्शन हैं। इसमें डब्लूएचओ की गाइड लाइन को ध्यान रखतेेेेे हुए तथ्यों को जोड़ा है। अभय ने बताया कि एप दो सप्ताह पहले ही लांच किया गया है।