फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Third Wave: फरवरी में रोज आठ लाख लोग हो सकते हैं संक्रमित, आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र का दावा

Sat, 08 Jan 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रो. अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में पीक जनवरी के तीसरे सप्ताह में आ सकता है। इस दौरान मुंबई से अधिक केस दिल्ली में मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में फरवरी में आने वाली कोरोना की तीसरी लहर में लोग तेजी से संक्रमित होंगे। इस दौरान रोजाना देश में चार से आठ लाख तक केस आ सकते हैं। मुंबई में रोज 30 से 60 हजार और दिल्ली में पीक के दौरान 35 से 70 हजार तक केस आएंगे।
विज्ञापन


आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने यह दावा किया है। अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर तीसरी लहर पर स्टडी कर रहे डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केस बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर अस्पतालों में बेड की कमी भी हो सकती है।

पीक के समय देश में संक्रमित होने वालों की तुलना में डेढ़ लाख बेड की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि पहले प्रो. अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा था कि पीक के दौरान रोज देश में दो लाख तक केस आएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि पहले दक्षिण अफ्रीका में आ रहे केस के आधार पर भारत में संक्रमण फैलने की रफ्तार का आकलन किया, पर अब जब देश में संक्रमण फैलने की शुरुआत हुई तो मॉडल में आंकड़े बदल गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ अनुमान गलत भी हुए हैं। अब सामने यह आया है कि देश में संक्रमण फैलने की रफ्तार दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले कई गुना अधिक होगी। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अब सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। 

दिल्ली-मुंबई में इसी माह आ सकता पीक 
प्रो. अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में पीक जनवरी के तीसरे सप्ताह में आ सकता है। इस दौरान मुंबई से अधिक केस दिल्ली में मिलेंगे। मुंबई में केसों की तुलना में 10 हजार बेड, दिल्ली में केसों की तुलना में 12 हजार बेड की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें