फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी का साथी बना डेढ़ लाख छात्रों का गुरु, छात्र मुफ्त में कर रहे हैं जेईई और नीट की पढ़ाई

Wed, 10 Jan 2024 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साथी पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर संचालित होगा। इसमें सिलेबस से जुड़े कंटेंट और वीडियो के साथ छात्र अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। साथी पर 800 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। वीडियो देशभर के टॉप संस्थानों के शिक्षकों ने तैयार किए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई और नीट की नि:शुल्क तैयारी के लिए तैयार किए गए आईआईटी कानपुर के साथी पोर्टल को जबरदस्त तवज्जो मिल रही है। नवंबर में लांच इस पोर्टल पर 40 दिन में डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने में मेडिकल के मुकाबले इंजीनियरिंग के छात्र अधिक हैं।

विज्ञापन

एम्स, आईआईटी समेत सभी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आईआईटी कानपुर ने केंद्र सरकार की मदद से सेल्फ असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स (साथी) पोर्टल विकसित किया है। पोर्टल का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई छात्र तैयारी से वंचित न रह जाए।
पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर संचालित होगा। इसमें सिलेबस से जुड़े कंटेंट और वीडियो के साथ छात्र अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। साथी पर 800 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। वीडियो देशभर के टॉप संस्थानों के शिक्षकों ने तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी में सभी कंटेंट व वीडियो को 12 भाषाओं में तैयार किया है
गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के शिक्षकों ने कक्षा 11 व 12 के सिलेबस को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है।  वीडियो से इंजीनियरिंग व मेडिकल के अलावा इंटर के छात्र तैयारी कर सकते हैं। साथी में सभी कंटेंट व वीडियो को 12 भाषाओं में तैयार किया है। वीडियो हिंदी, अंग्रेजी के अलावा पंजाबी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलगू, तमिल, उर्दू, कन्नड़, उड़िया व मलयालम भाषा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें