फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी संस्थानों में नए सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग जैसे कई कोर्स

Wed, 01 May 2019 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
देशभर के आईआईटी संस्थानों में नए ट्रेंड के अनुसार नए कोर्स भी लांच करने की तैयारी चल रही है। ज्यादातर संस्थानों ने आने वाले नए सत्र से ही कुछ कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


आईआईटी हैदराबाद ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग में बीटेक का कोर्स लांच करने का फैसला लिया है। ये अन्य इंजीनियरिंग प्रोग्राम के जैसे ही सेमेस्टर प्रणाली में शामिल होंगे। आईआईटी हैदराबाद प्रशासन का कहना है कि एआई कोर्स में 16 मॉड्यूल्स होंगे। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे टॉपिक शामिल हैं।

साइबर सिक्योरिटी पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो रहे हैं। 

आईआईटी कानपुर
इसकी फीस 2.65 लाख रुपये रखी गई है। चार मई से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आईआईटी खड़गपुर ने भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में ही सर्टिफिकेट प्रोग्राम लांच करने का एलान किया है। यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम छह माह का होगा। आईआईटी खड़गपुर प्रशासन की मानें तो मौजूदा समय में पूरी दुनिया में इस कोर्स की डिमांड है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां एआई से जुड़े छात्रों का चयन करना चाहती हैं। ऐसे में अगर यह कोर्स सभी आईआईटी में शुरू होता है तो इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। आईआईटी कानपुर में भी ये कोर्स लॉन्च होंगे।

यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला बताते हैं कि इस कोर्स की डिमांड लंबे समय से है। इस दौरान पूरी दुनिया साइबर खतरों से जूझ रही है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा साइबर एक्सपर्ट तैयार हों इसकी कोशिश की जाएगी।

 
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास ने ऑनलाइन कोर्स जारी किया

आईआईटी कानपुर
आईआईटी मद्रास ने भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर ऑनलाइन कोर्स लांच किया है। इसे पढ़ाई नाम दिया गया है। आईआईटी मद्रास प्रशासन के मुताबिक इसमें रुचि रखने वाले छात्रों को संस्थान के रिसर्च पार्क में काम करने का भी मौका दिया जाएगा। छात्र पार्क में आकर समस्याओं का समाधान ढूंढ सकेंगे।

रोपड़ में शुरू होंगे कंप्यूटेशनल डेटा साइंस
आईआईटी रोपड़ ने भी कंप्यूटेशनल डेटा साइंस से बीटेक प्रोग्राम लांच करने का फैसला लिया है। इसे मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस विभाग दोनों मिलकर शुरू करेंगे। इसमें 18 मॉड्यूल्स होंगे। छात्र इस कोर्स के तहत डीप लर्निंग, स्पेटियल कंप्यूटिंग, सिक्योरिटी एनालेटिक्स, एडवांस कंप्यूटर वर्जन आदि का अध्ययन कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें