ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, गेट 2023 की प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार आईआईटी कानपुर को मिली है। गुरुवार को आईआईटी कानपुर ने आधारिक वेबसाइट लांच कर दी है। बता दें कि गेट के आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे।
आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा के आवेदन 30 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। गेट-2023 की अधिकारिक वेबसाइट को गुरुवार को लांच किया गया। वेबसाइट काशुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने किया।
विज्ञापन
आईआईटी बांबे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास आईआईटी रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
30 अगस्त से शुरू होने वाली प्रक्रिया में अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन जनवरी 2023 से छात्र अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आठ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
गेट इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में परीक्षा होगी। वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध है। साथ ही, तैयारी में मदद के लिए संभावित उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र भी देख सकेंगे। गेट की वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर परीक्षा संबंधी सभी जानकारी है।