इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए, जिनमें से 598 छात्रों ने स्वीकार किए। इस साल छात्रों को 32 इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं। कोर्स के आधार पर तुलना करें तो डबल मेजर (97 फीसदी) और एमडेस (94 फीसदी) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं ड्यूल डिग्री (93 फीसदी) और एमएससी (84 फीसदी) भी मजबूत स्थिति में रही। एमटेक (76फीसदी) और एमबीए (81 फीसदी) में अपेक्षाकृत कम प्लेसमेंट दर्ज हुआ।
केमिकल और कंप्यूटर साइंस विभागों में 100 और 99 फीसदी तक प्लेसमेंट रिकार्ड हुआ। इलेक्ट्रिकल (94 फीसदी), मैकेनिकल (88 फीसदी) और मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (88 फीसदी) ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया। एसपीएएसई (33 फीसदी), एसईई (33 फीसदी) और एमएसपी (14 फीसदी) जैसे विभागों में प्लेसमेंट कम रहा।
आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट सत्र 2025-26 काफी संतुलित और सकारात्मक है। पाठ्यक्रम और विभागों के बीच अंतर यह संकेत देता है कि भविष्य में स्किल-आधारित सुधार और इंडस्ट्री-अलाइनमेंट पर और ध्यान देने की जरूरत है।