कानपुर जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के बनियापुरवा इलाके में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।
मामूली विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ता देख दोनों तरफ से लोग लाठियां और डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
विशाल को मरणासन्न हालत में जमीन पर गिरता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने खून से लथपथ विशाल को तुरंत उठाया और इलाज के लिए नजदीकी हैलट अस्पताल लेकर भागे। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों की तलाश में दबिश
सरेराह हुए इस मर्डर और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी के साथ-साथ आस-पास के कई अन्य थानों की भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तत्काल बनियापुरवा और भोपालपुरवा इलाके में तैनात कर दिए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और उग्र हो रहे लोगों को शांत कराया।