स्कूली छात्र छात्राओं की समस्याओं को चुटकियों में हल करने के लिए साथी एआई ऐप बनाने वाले कानपुर आईआईटी के पूर्व छात्र पंकज अग्रवाल को फार्चून 40 इंडिया 40 की सूची में शामिल किया गया है। पंकज की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने ट्वीट कर बधाई दी है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र रहे पंकज अग्रवाल टैगहाइव के फाउंटर व सीईओ है। उनकी कंपनी शिक्षा व तकनीकी के क्षेत्र में कार्य करती है। 2017 में बनी इस कंपनी का हेडक्वार्टर साउथ कोरिया में है।
पंकज अग्रवाल की कंपनी टैगहाइव ने क्लास साथी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एप विकसित किया है।
इस एप ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4800 बच्चों की अलग-अलग समस्याओं को सेकेंडों में हल कर दिया था। यह एप इंडिया में वर्ष 2019 में आया है। इसका मध्य प्रदेश के दो जिलों के सरकारी स्कूलों के साथ सफल परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार जल्द इसके साथ समझौता कर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बनाने की ओर अग्रसर है। तकनीक के क्षेत्र में अपने इनोवेशन से प्रभावित करने वाले युवा उद्यमियों का नाम इस फार्चून 40 इंडिया 40 की सूची में शामिल किया जाता है। 40 साल तक के युवा उद्यमियों को इसमें स्थान मिलता है।