समारोह में 1723 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इसके अलावा प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन, पं. अजय चक्रवर्ती को मानद उपाधि दी जाएगी। इसके इलावा प्रो. जी सनथानम को सुशीला एंड कांतिलाल मेहता अवार्ड और प्रो. सुरजीत सिन्हा को गोपाल दास भंडारी मेमोरियल टीचर अवार्ड मिलेगा।
कानपुर आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में अभ्युदय पांडे, वसुंधरा राकेश, निवेदिता, यश माहेश्वरी और प्रियंका भारती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों सम्मानित करेंगे। इन पांचों विद्यार्थियों को मंच पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन सत्र में होने वाले दीक्षांत समारोह के दूसरे सत्र में दो प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया जाएगा। 28 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र अभ्युदय पांडे को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, केमिकल इंजीनियरिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की वसुंधरा राकेश को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (4 साल-यूजी प्रोग्राम), पदार्थ विज्ञान और इंजीनियरिंग की छात्रा निवेदिता को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पांच वर्षीय यूजी प्रोग्राम), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के यश माहेश्वरी को रतन स्वरूप स्मृति पुरस्कार और प्रियंका भारती को डॉ. शंकरदयाल शर्मा मेडल दिया जाएगा।