पहली बार जांच में ब्लड प्रेशर बढ़ा आने पर 60 फीसदी रोगी इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ब्लड प्रेशर को गंभीरता से न लेने वाले मरीज दवाएं भी नहीं लेते। मस्तिष्क, गुर्दों और शरीर के दूसरे अंगों पर जब इसका प्रभाव पड़ने लगता है और तकलीफ बढ़ती है तब वे दूसरे रोगों के साथ ब्लडप्रेशर की दवाएं लेना शुरू करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
डेमो पिक
इस वजह से उन्हें अचानक हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यह बात कानपुर में मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अलग-अलग ओपीडी सैंपल सर्वे में उजागर हुई है। अगर रोगी पहली बार ब्लडप्रेशर बढ़ने पर सचेत हो जाएं तो हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा टल सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो पिक
हाई ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने से अचानक खून का थक्का जमने और आर्टरी (धमनी) से खून का बहाव बंद होने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक दोनों का खतरा रहता है। खासतौर पर जाड़े में ठंडक से नसों और धमनियों के सिकुड़ने से खून का बहाव थमने लगता है जिससे थक्का जमने का अंदेशा रहता है।
4 of 8
डेमो पिक
अध्ययनों में पाया गया कि अधिकांश हाई ब्लड प्रेशर के रोगी बुखार, संक्रमण और दूसरे रोगों को दिखाने के लिए आए। स्वास्थ्य परीक्षण में इनका ब्लड प्रेशर सामान्य 120/80 से अधिक पाया गया। अधिकांश रोगियों का ब्लड प्रेशर 102 के स्थान पर 140-50 और 80 के स्थान पर 90 और 100 पाया गया। 60 फीसदी रोगियों ने दवाएं नहीं लीं।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो पिक
जिनका ब्लड प्रेशर 140/95 था, उनमें 90 फीसदी ने दवाएं नहीं खाईं। 20 फीसदी रोगी हाई ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक दवाएं खाने लगे। इनमें कुछ व्यायाम करने लगे। अचानक ब्रेन अटैक की शिकायत लेकर न्यूरो ओपीडी आए 60 फीसदी रोगियों ने पहली बार पता चलने पर हाई ब्लड प्रेशर की दवा नहीं खाई। कुछ ने महीने-डेढ़ महीने खाकर दवा छोड़ दी।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
अध्ययन की अगुवा रहीं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि जब भी जांच में ब्लड प्रेशर बढ़ा आए तो रोगी को दवा लेनी चाहिए। इससे दूसरे अंग खराब होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
बीपी बढ़ा निकले तो यह करें
- पता चलने पर कि हाई ब्लड प्रेशर है, डॉक्टर की सलाह पर दवा शुरू करें।
- डॉक्टर की सलाह लिए बिना अपने मन से बीपी की दवा न छोड़ें।
- बीच-बीच में बीपी नपवाएं, सामान्य होने की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।
- ठंड आने पर बीपी नपवाएं, बढ़ा होने पर दवा की खुराक एडजस्ट करें।
- डॉक्टर से खानपान की जानकारी लें, बिना डॉक्टर के बताए नमक कम न करें।
- दवा से बीपी कंट्रोल न हो तो गुर्दे की भी जांच करवा लें, गुर्दे खराब होने पर बीपी बढ़ता है।