फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोबाइल है तो विवि से ऑनलाइन कोर्स कर ले सकते हैं डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) का द्रोणाचार्य सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन (डी-कोड) शिक्षा के नए अवसर प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से दूर-दराज इलाकों में रहने वाले पढ़ने के इच्छुक लोग केवल मोबाइल फोन के जरिये भी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उनका मोबाइल ही उनका क्लासरूम बन जाता है। सेंटर वर्तमान में आठ ऑनलाइन कोर्स संचालित कर रहा है और जल्द ही अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


डी-कोड सेंटर के प्रभारी डॉ. विमल सिंह ने बताया कि इससे चाहे कोई फैक्टरी कर्मचारी हो, नौकरीपेशा, स्वरोजगार से जुड़ा व्यक्ति, गृहिणी या ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो सभी अपनी शिक्षा को फिर से शुरू कर सकते हैं। यह केंद्र शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

यहां बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमबीए, एमसीए जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डिजिटल अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन कक्षाएं और लचीली परीक्षा व्यवस्था के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें