फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने चरित्र पर उठाए सवाल तो विवाहिता ने खाया जहर

विज्ञापन
मृतक सुषमा देवी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। उसरी मित्रसेनपुर स्थित अपने मायके में रह रही विवाहिता के चरित्र पर पति ने सवाल उठाए तो उसने रविवार देर रात जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उसरी मित्रसेनपुर निवासी सुषमा देवी (27) की शादी पांच वर्ष पहले कन्नौज बहादुरपुर के तेज सिंह से हुई थी। सुषमा की साढ़े तीन वर्षीय बेटी अदिति और नौ माह की अनन्या है। महिला के भाई नरेंद्र ने बताया कि तेज सिंह कर्नाटक में एक पेट्रोल पंप में नौकरी करते हैं। वह अक्सर बहन के चरित्र पर सवाल उठाते थे। रविवार देर रात तेज और सुषमा की फोन में बात हुई तो उसने फिर से सुषमा पर चरित्रहीन का आरोप लगाया। इससे अवसाद में आकर सुषमा ने कीटनाशक दवा खा ली। रात करीब एक बजे परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो बेहोश सुषमा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि विवाहिता की मौत मायके में हुई है। जिला अस्पताल के मेमो से मिली सूचना पर शव को लेने के लिए कहिंजरी चौकी इंचार्ज भारत सिंह को भेजकर पंचनामा भरवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें