मकानों व फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश
वहीं, ग्रामीण नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने लेखपाल को सड़क पर रोककर पास में ही बर्बाद फसल दिखाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी और गांव से बिना सर्वे किए चले गए। इस पर राज्य मंत्री का पारा चढ़ गया और तुरंत ही गांव में कच्चे गिरे हुए मकानों व फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया।
फोन कर लाइनमैन संजू को हटाने की बात कही
लोगों ने बिजली विभाग के लाइनमैन द्वारा गांव में टूटे खंभे लगाने के बाद लाइन ठीक कराने के लिए 1600 रुपये लिए जाने की शिकायत की। इस पर आरएस कठेरिया ने एक्सईएन से फोन पर वार्ता करके लाइनमैन संजू को हटाने की बात कही। राज्य मंत्री के निरीक्षण के समय साथ में विधायक प्रतिनिधि विवेक पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, मंडल मंत्री आदित्य नंदन, अनुपम बाजपेई, आकाश सिंह सहित जगतपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।