फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नेजल वैक्सीन का ट्रायल: आईसीएमआर से मिली अनुमति, कानपुर सहित 18 केंद्रो में होगा

Thu, 21 Apr 2022 08:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के प्रखर अस्पताल में नेजल कोरोना वैक्सीन का तीसरा ट्रायल हो रहा है, जिसमें 180 वालंटियर शामिल किए जा रहे हैं। यहां पहले भी दो ट्रायल हो चुके हैं, जिनके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।
विज्ञापन
नेजल वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर  में कोरोना से बचाव के लिए नेजल वैक्सीन का तीसरा ट्रायल गुरुवार से आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में शुरू होगा। इसमें नाक के जरिए स्वदेशी कोवाक्सिन दी जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, आईसीएमआर ने ट्रायल के लिए हरी झंडी दे दी है। वहीं, वैज्ञानिकों का मानना है कि नेजल वैक्सीन नाक और फेफड़ों में मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण करेगी।  इससे वायरस संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

बता दें कि नेजल वैक्सीन के पहले दो ट्रायल भी प्रखर अस्पताल में हुए थे। ट्रायल के चीफ इन्वेस्टिगेटर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की चार-चार बूंदें नाक के दोनों तरफ डाली जाएंगी। दूसरी डोज 28 दिन के बाद दी जाएगी। इस मौके पर वालंटियर का सैंपल लिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि उसमें कितनी एंटीबॉडीज बनी हैं। नेजल वैक्सीन के ट्रायल में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने कोई वैक्सीन नहीं लगवाई है।

विज्ञापन

डॉ. कुशवाहा ने बताया कि देश के 18 सेंटरों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। शहर के सेंटर पर 180 वालंटियर शामिल किए जा रहे हैं। यह ट्रायल तीन महीने में करना है। वैक्सीन की डोज के बाद 28, 42, 90 और 180 दिन पर सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल में एंटीबॉडीज का टेस्ट होगा। इसके पहले हुए ट्रायल में जो लोग शामिल हुए, उनके सैंपल में अच्छी मात्रा में एंटीबॉडीज मिली थीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें