फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका को दिखाया पति का लाइव मर्डर, ट्रेन से कटने के बाद निकला, पुलिस मान रही थी सुसाइड, पढ़ें मामला

Thu, 09 Jan 2025 06:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: हत्यारोपी विनोद ने बताया कि सुनैना के कहने पर वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी वीडियो कॉल कर देता रहा। शराब पीने से लेकर पटरी पर शव रखने में कई बार वीडियो कॉल की। कई बार वीडियो कॉल से हत्या का राज खुला।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में सात दिन पहले रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त के बाद खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कराई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल पटरी पर डाल दिया। पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इनके कब्जे से तीन मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और बाइक बरामद की है। एक जनवरी की देर भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौडा रेल लाइन पर युवक का शव मिला था। दो स्थान से शव कटा होने पर प्रथम दृष्टया खुदकुशी माना गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई थी।

पिता बोला था- बहू और प्रेमी ने की है हत्या
शव की शिनाख्त बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ निवासी रामकृष्ण के रूप में हुई। पिता रामरतन ने भरतकूप थाने में तहरीर दी कि बहू सुनैना और उसके प्रेमी उदयपुर नकटा हड़हा निवासी विनोद यादव ने हत्या की है।

पुलिस ने शक होने पर विनोद को पकड़ा
बुधवार को अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि हत्या कर शव फेंका है। मंगलवार की देर शाम को बाइक से रसिन बांध की ओर जाते समय पुलिस टीम ने शक होने पर विनोद को पकड़ लिया।

बाइक व तीन मोबाइल बरामद
बिना नंबर की बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुए। इनमें एक मोबाइल मृतक रामकृष्ण का था। पूछताछ और इनके मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार सुनैना के पति रामकृष्ण की जड़ी बूटी की दुकान है। घर के बगल में विनोद का आना जाना था। रामकृष्ण से भी विनोद की बोलचाल थी।

पहले पत्थर से प्रहार कर मारा था
सुनैना और विनोद में प्रेम हो गया। साजिश के तहत विनोद ने फोन कर नए साल की पार्टी के बहाने रामकृष्ण को बुलाया। भरतकूप के पतौडा रेल पटरी किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद रामकृष्ण के सिर में विनोद ने पत्थर से प्रहार कर मार दिया। लगभग 40 मीटर घसीटकर शव रेल पटरी रखकर भाग निकला। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को पकड़ लिया है।

वीडियो कॉल से देता रहा जानकारी
हत्यारोपी विनोद ने बताया कि सुनैना के कहने पर वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी वीडियो कॉल कर देता रहा। शराब पीने से लेकर पटरी पर शव रखने में कई बार वीडियो कॉल की। कई बार वीडियो कॉल से हत्या का राज खुला।

ट्रेन से कटने के दृश्य को दिखाने के बाद लौटा था
इसके अलावा घटनास्थल पर दूर तक खून के छींटे और एक हाथ गायब होने पर शक हुआ। हत्यारोपी ट्रेन के गुजरने तक का इंतजार करता रहा। वीडियो काल से ट्रेन के आने पर रामकृष्ण के कटने के दृश्य को दिखाने के बाद वहां से लौटा था।
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां है सुनैना
रामकृष्ण की पत्नी सुनैना तीन बच्चों की मां है। बड़ा बेटा 17 साल,दूसरा 14 साल का है। दोनों बेटे दूसरे प्रदेश मजदूरी करते हैं। हत्यारोपी विनोद शादीशुदा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें