फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी की हत्या में सजा काट रहा था पति, पैरोल पर आया और बेटे को भी मारा, सौतेली मां और मामा को जेल

Tue, 19 Sep 2023 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: मृतक के नाना श्यामबाबू ने बताया कि छह जून 2022 को नाती के पास राजेश ने फोन करके बहाने से चकेरी बुलवा लिया। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 13 जून 2022 को उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने सुधांशु की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दूसरी पत्नी के लिए पहली पत्नी की हत्या में जेल गए युवक ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपने बेटे की हत्या इसलिए कर दी थी कि उसे अपनी संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े। इसका खुलासा रविवार को चकेरी में सौतेले बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी सौतेली मां व मामा ने किया।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी पिता समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इटावा के इंद्रानगर गांव निवासी श्यामबाबू ने भरथना थाने में नाती सुधांशु यादव उर्फ सनी की हत्या की रिपोर्ट उसके पिता राजेश कुमार, सौतेली मां रोजी, बाबा गंगा सहाय, सौतेला भाई रिहांश, सौतेले मामा गोलू, सौतेला नाना जनवेद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राजेश ने पहली पत्नी अर्चना की करीब 20 साल पहले हत्या कर दी। पुलिस ने उसे दहेज हत्या में जेल भेज दिया। वह जमानत पर बाहर आया और दूसरी शादी कर ली। अपनी संपत्ति में पहली पत्नी से हुए बेटे सुधांशु को हिस्सा न देना पड़े इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है पुलिस
मृतक के नाना श्यामबाबू ने बताया कि छह जून 2022 को नाती के पास राजेश ने फोन करके बहाने से चकेरी बुलवा लिया। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 13 जून 2022 को उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने सुधांशु की हत्या कर दी। घटना स्थल चकेरी होने के कारण ट्रांसफर हुआ और जांच क्राइम ब्रांच को मिली थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें