ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गंगा खेड़ा मजरा जामू निवासी गबरुन जहां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व शमीम निवासी टिकिया थाना पारा लखनऊ के साथ हुआ था। दो साल बाद कम दहेज को लेकर उसके पति शमीम, ससुर गामा, सास नंहक्की उर्फ हसीना, ननद सना बानो व अफसाना उसे प्रताड़ित करने लगे।
साथ ही, 50 हजार रुपये और चेन की मांग करने लगे। समझौते के बाद भी पति ने तीन बार तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया। गुरुवार को गबरुन की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।