फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटा फिर पत्नी को कुएं में फेक दिया

Sat, 24 Mar 2018 02:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में नशे की हालत में गुस्साए पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसने पत्नी को कुएं में फेंक दिया।

 

विज्ञापन

महोबा कोतवाली के ग्राम सिजहरी निवासी ज्ञानदेवी का विवाह 10 साल पहले थाना महोबकंठ के ग्राम भुजपुरा निवासी गजराज के साथ  हुआ था। ज्ञान देवी का आरोप है कि पति शराब के नशे में उससे मारपीट करता था। जिससे वह मायके चली आई, बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद अपने ससुराल आने जाने लगी।


दो दिन पहले गजराज ने नशे की हालत में उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसे कुएं में फेंक दिया। महिला को स्थानीय लोगों ने कुएं से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया। पीड़िता के भाई राकेश ने घटना की रिपोर्ट गजराज के खिलाफ थाना महोबकंठ में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष महोबकंठ नंदराम का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें