फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बच्चे को पीटने पर पति ने डांटा, पत्नी ने तेल डालकर लगाई आग...मौत, पुलिस बोली- जांच कर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Aug 2024 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र बच्चे को पीटने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आनन फानन पति अस्पताल लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराबरौना गांव में बच्चे को पीटने पर पति ने अपनी पत्नी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने तेल डालकर खुद को आग लगा ली। पति उसे सीएचसी, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूराबरौना गांव  निवासी ऊषा (28) पत्नी वीरेंद्र कुमार परिवार से अलग गांव में ही रहते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे ऊषा बच्चे शरद को पीट रही थी। पति ने बेटे की पिटाई देख उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर ऊषा ने घर में रखा तारपीन का तेल अपने पर डाल आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को जलता देख पति उसे पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। रात करीब 12 बजे इलाज कर दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से पति व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें