आपत्तिजनक हालत में मिला युवक
गुरुवार शाम वह जरूरी काम से बाहर गया था। जाते समय पत्नी से कहा था कि शुक्रवार सुबह लौटकर आएगा। देर रात वह अचानक घर पहुंचा, तो पड़ोस का एक युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। उसे देखकर पति का आपा खो गया।
किसी पक्ष से नहीं मिली है तहरीर
पत्नी को बुरा भला कहते हुए और युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पति ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। लहूलुहान युवक दर्द से कराहता हुआ थाने पहुंचा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि उसे हैलट भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।