भाई रामवीर ने थाने में दी है सूचना
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि भूरे की ससुराल मऊदरवाजा थाने के गांव आकलगंज में है। उसकी बड़ी बेटी वंदना (13), नंदी देवी (5), परी (3) और पुत्र आर्यन (1) है। पिता लज्जाराम की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई रामवीर ने थाने में फौती सूचना दी है।